Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/21 मार्च।पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रीमियम फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है। सामान्य पेट्रोल के मुकाबले यह पहले से ही 5 से 10 रुपए महंगा होता है। अब इस बढ़ोतरी के बाद यह अंतर और बढ़ जाएगा। इजरायल-ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब देश में दिखने लगा है. कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में एक के बाद एक इजाफा देखने को मिला है. पहले जहां पावर पेट्रोल के दाम 2 रुपये तक बढ़ गए और अब इंडस्ट्रियल डीजल भी 22 रुपये महंगा हो गया है। आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि बेस फ्यूल यानी सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं छेड़ा गया है। तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 में आम पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपए की कटौती की थी। प्रीमियम फ्यूल की बिक्री कुल पेट्रोल बिक्री का एक छोटा हिस्सा होती है, इसलिए इस बढ़ोतरी का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ेगा जिनके पास लग्जरी कारें या हाई-परफॉरमेंस स्पोर्ट्स बाइक्स हैं। प्रीमियम के दाम बढ़े, नॉर्मल पेट्रोल के रेट स्थिर: लुधियाना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन ने कहा की प्रीमियम के रेट बढ़ने से ज्यादा असर नहीं है। नॉर्मल पेट्रोल के रेट अभी स्थिर हैं। इजराइल-ईरान लड़ाई के 22 दिन हो चुके हैं और इंडिया में अभी रेट स्थिर हैं। उम्मीद है कि अगले दिनों में भी नॉर्मल के रेट स्थिर रहेंगे। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय यह है कि कंज्यूमर डीजल के रेट में 22 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। जिसका असर यह होगा कि अब वो लोग भी पंप से डीजल लेंगे। उनका कहना है कि पेट्रोल पंप पर डीजल की कीमत 87.83 रुपए है जबकि कंज्यूमर डीजल की कीमत 22 रुपए बढ़ने के बाद 109 रुपए के पार हो गई है। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, इंडस्ट्री समेत कई बड़ी इकाइयों ने अपने पंप लिए हैं अब वो भी पेट्रोल पंपों पर आ जाएंगे। कंपनियों को रेट बढ़ने का आया मेसेज। मोहाली जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंजाब इकाई के सीनियर मेंबर अश्विंदर सिंह मोंगिया ने बताया कि पहले तो कुछ पंपों पर प्रीमियम पेट्रोल बिकता था। लेकिन अब सारे पंपों पर यह सुविधा दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कंपनियों को मैसेज आ गए थे। माहिरो के मुताबिक, इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर शहरी इलाकों के पेट्रोल पंपों पर पड़ेगा। उनका कहना है कि मोहाली, जालंधर, लुधियाना और अमृतसर जैसे शहरों में एक पेट्रोल पंप पर अगर रोजाना 100 लीटर पेट्रोल बिकता है, तो उसमें करीब 35 लीटर प्रीमियम पेट्रोल की खपत होती है।