Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/21 मार्च।अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बच्चू सिंह बैंसला 22 मार्च को अपने दो दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचेंगे। इस दौरान उनके गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करने की संभावना जताई जा रही है। बैंसला के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरे के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें पंजाब में गुर्जर समाज के प्रतिनिधित्व को लेकर कोई बड़ा निर्णय या घोषणा की जा सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में लगभग 9% आबादी रखने वाला गुर्जर समाज लंबे समय से राजनीतिक और प्रशासनिक भागीदारी बढ़ाने की मांग करता रहा है। ऐसे में यदि इस मुलाकात के दौरान कोई ठोस फैसला सामने आता है, तो इसका राज्य की राजनीति पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न दलों द्वारा गुर्जर समाज को साधने के प्रयास तेज हो सकते हैं। यदि समुदाय से जुड़े किसी नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो यह आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने वाली अहम पहल साबित हो सकती है। हालांकि, इस संभावित मुलाकात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन बैंसला ने अपने दौरे की पुष्टि कर दी है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।