Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/20 मार्च।पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पंजाब-चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम ने अचानक करवट ले ली है। वीरवार सुबह से शहर में लगातार बारिश होने से ठंडक बढ़ गई और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मार्च के महीने में एक बार फिर हल्की सर्दी का अहसास हुआ। तापमान में 8 डिग्री की गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, बारिश और ठंडी हवाओं के प्रभाव से वीरवार को अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में केवल 6 डिग्री का अंतर रहा, जो सामान्य से कम है। पिछले 24 घंटों में शहर में 4.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, शहर और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रह सकती है, साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम बदलने की वजह विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान के ऊपर बना मौसम तंत्र पश्चिमी राजस्थान की ओर खिसक गया है और जमीन से थोड़ा ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जो ऊपरी स्तर पर हवाओं में हलचल पैदा कर रहा है। हरियाणा के ऊपर बना सिस्टम अब कमजोर पड़ चुका है, जिसके चलते उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान • शुक्रवार: बारिश और तेज हवाएं, अधिकतम 21°C, न्यूनतम 14°C • शनिवार: मौसम साफ, अधिकतम 23°C, न्यूनतम 13°C • रविवार: आंशिक बादल, अधिकतम 25°C, न्यूनतम 14°C मौसम विभाग ने बदलते मौसम के बीच लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।