Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/ यूटर्न/20 मार्च।मोहिंदर भगत ने जालंधर के निवासियों को भरोसा दिलाया है कि शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों की नियमित जांच की जाए और सप्लाई प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सिलेंडरों के वजन और बुकिंग प्रक्रिया की सख्ती से जांच की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार हर घर तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री ने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9646222555 भी जारी किया है, जिस पर लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक गैस सिलेंडर न खरीदें, क्योंकि शहर में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।