Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/20 मार्च।नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशिया विरुद्ध” के तहत एसएएस नगर पुलिस ने शाही माजरा क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस ने एक नामजद ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 8 ग्राम हेरोइन बरामद की। यह कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) विशेष डीजीपी टीएसएस राम सिंह, आईपीएस के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें पुलिस की कई टीमें और गजटेड अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान पूरे इलाके को घेरकर घर-घर तलाशी ली गई, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने इस दौरान इलाके में रह रहे किरायेदारों और पीजी में रहने वाले लोगों का भी सत्यापन किया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य नशा तस्करी में शामिल तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।