Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/20 मार्च।पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर धमकी और फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे खासकर लुधियाना के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। बीते चार दिनों में चार अलग-अलग व्यापारियों को धमकी भरे कॉल आने के बाद पुलिस भी हाई अलर्ट पर आ गई है। इनमें तीन बेकरी संचालक और एक ज्वैलर शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन कॉल्स में कुख्यात गैंगस्टरों गोल्डी बराड़ और गोपी लाहोरिया के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, यह भी आशंका जताई जा रही है कि कुछ शातिर लोग इन नामों का गलत इस्तेमाल कर डर फैलाने और पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं।एक मामले में पाल जी बेकरी से जुड़े गुरप्रीत सिंह को फोन कर खुद को गोपी लाहोरिया बताने वाले व्यक्ति ने 20 लाख रुपये की मांग की और पुरानी फायरिंग की घटना का हवाला देकर धमकी दी। वहीं सराफा बाजार के ज्वैलर तुषार भंडारी से कॉल कर खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाले आरोपी ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और व्हाट्सएप पर हथियारों के इमोजी भेजकर डराने की कोशिश की। इसके अलावा अन्य बेकरी कारोबारियों को भी इसी तरह निशाना बनाया गया है। लगातार बढ़ते मामलों के बाद पुलिस कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।