Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/20 मार्च। नगर परिषद जगरांव के सफाई सेवकों और सीवरमैनों ने आज भारी संख्या में एकत्रित होकर अध्यक्ष अरुण गिल के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान नगर परिषद के कामकाज में बाहरी और गैर-कर्मचारी लोगों के बढ़ते हस्तक्षेप पर कड़ा ऐतराज जताया गया। ​विवाद का मुख्य कारण:- अध्यक्ष गिल ने बताया कि पिछले दिनों एक पार्षद और राजनीतिक नेता ने अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए कुछ सफाई सेवकों को बहला-फुसलाकर नियमों के विरुद्ध अपना 'अध्यक्ष' घोषित कर दिया। ​इस कथित चुनाव के दौरान भारी संख्या में गैर-मुलाज़िम (बाहरी लोग) शामिल थे। ​यूनियन अध्यक्ष चुनने के लिए निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया और निर्देशों का सरेआम उल्लंघन किया गया। ​हैरानी की बात यह रही कि एक जिम्मेदार अधिकारी ने भी पार्षद के कहने पर इस असंवैधानिक कार्यक्रम में शिरकत की, जिसकी समूह कर्मचारियों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। ​हाउस की मर्यादा का उल्लंघन:- ​कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद के हाउस (हॉल) के अंदर इस तरह का अनधिकृत कार्यक्रम करना हाउस की मर्यादा के खिलाफ है। इस घटना से सफाई सेवकों और सीवरमैनों में भारी रोष है। ​मांग पत्र और चेतावनी:-​भविष्य में कर्मचारियों के मामलों में बाहरी दखलंदाजी को रोकने के लिए सफाई सेवक यूनियन ने EO और कार्यकारी प्रधान को एक मांग पत्र सौंपा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि यह हस्तक्षेप बंद न हुआ तो वे कड़ा संघर्ष करने को मजबूर होंगे। ​मांग पत्र देते समय सेक्रेटरी राजिंदर कुमार, आरजी मेट प्रदीप कुमार, राम प्रकाश, सुरजीत सिंह, सीवरेज यूनियन अध्यक्ष राज कुमार, संरक्षक शाम लाल चिंडालिया, डिंपल, जतिंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में सफाई सेवक और सीवरमैन मौजूद थे।