Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/19 मार्च।शहर में नगर निगम कानूनों के सख्ती से पालन को सुनिश्चित करने के लिए एमसी चंडीगढ़ ने बड़ा कदम उठाया है। जॉइंट कमिश्नर डॉ. हिमांशु गुप्ता ने सभी जूनियर इंजीनियरों, सैनिटरी इंस्पेक्टरों और एनफोर्समेंट इंस्पेक्टरों के साथ बैठक कर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत मौके पर ही चालान किया जाएगा। अधिकारियों को सभी सेक्टरों में नियमित निरीक्षण बढ़ाने और नियमों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए गए। इन उल्लंघनों पर खास फोकस नगर निगम ने साफ किया है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना, सड़कों किनारे मलबा फेंकना, अवैध वेंडिंग, बिना अनुमति विज्ञापन बोर्ड लगाना, दीवारों पर पोस्टर चिपकाना और लावारिस वाहन खड़े करना जैसे मामलों पर विशेष सख्ती बरती जाएगी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि ऐसे उल्लंघन न केवल शहर की सफाई और व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि चंडीगढ़ की छवि को भी नुकसान पहुंचाते हैं। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष अभियान अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाए जाएं और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, चालानों का पूरा रिकॉर्ड रखने और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। दोबारा उल्लंघन पर सख्त सजा नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में प्रवर्तन अभियान और तेज किए जाएंगे। बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।