Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
सेक्टर-49 पुलिस ने स्नैन्चिंग मामले में दो आरोपियों को दबोचा, लूटा मोबाइल व आधार कार्ड बरामद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/19 मार्च।चंडीगढ़ में बढ़ती स्नैचिंग घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—मोहम्मद वाजिद (21) और पंकज (22), निवासी बुरैल—को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पीड़ित का छीना गया रेडमी मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड बरामद किया गया। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के सख्त निर्देशों पर की गई, जिसमें एसपी सिटी और डीएसपी साउथ के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। सेक्टर-49 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शेर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। वारदात के अनुसार, ज्ञान सिंह (55), जो सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में सफाई कर्मचारी हैं, रात करीब 8:30 से 9:00 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। सेक्टर-50 और 45 की डिवाइडिंग रोड के पास दो-तीन युवकों ने उनकी साइकिल रोककर पीछे की जेब से मोबाइल फोन छीना और फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों को पहचानने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच जारी है कि आरोपी किसी अन्य वारदात में शामिल तो नहीं थे। चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रखने का भरोसा दिलाया। नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील भी की गई है।