Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/19 मार्च।हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम अब केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का सशक्त जनआंदोलन बन चुका है। इसका उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना, उनके प्रति सम्मान बढ़ाना और समाज में लैंगिक समानता स्थापित करना है। चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह कार्यक्रम उन जिलों के लिए था जिन्होंने जन्म के समय लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार किया है। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 में हरियाणा का लिंगानुपात 871 था, जो 2025 में बढ़कर 923 हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सुधार के पीछे पीसीपीएनडीटी अधिनियम का सख्त पालन, अवैध लिंग चयन पर रोक, एमटीपी के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई और गर्भावस्था की रिवर्स ट्रैकिंग जैसे कदम अहम रहे हैं। वर्ष 2025 में पंचकूला, फतेहाबाद और पानीपत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले रहे। मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि समाज की बदली सोच और सरकार के सतत प्रयासों का परिणाम है।