Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/19 मार्च।लुधियाना के जनकपुरी इलाके से 7 वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने बच्चे के अपहरण की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन न तो वह ट्यूशन पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। शिकायतकर्ता पिता सुदाम हुसैन, जो गली नंबर 5 में किराए पर रहते हैं, ने बताया कि उनका बेटा साबिर हुसैन 18 मार्च 2026 को पास की गली नंबर 6½ में एक मौलवी के पास पढ़ने गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को गलत इरादे से अगवा किया हो सकता है। परिवार के अनुसार, साबिर तीन बच्चों में सबसे छोटा है। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने थाना डिविजन नंबर 2 में मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ बच्चे की तलाश जारी है।