Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/19 मार्च। लुधियाना के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में लावारिस शवों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे अस्पताल प्रशासन के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। वर्तमान में मॉर्चरी में 20 अज्ञात शव रखे हुए हैं, जिनमें से 10 शव 9 से 41 दिनों से पड़े हैं। इन शवों के परिजनों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा संबंधित थानों को कई बार सूचना (रुक्का) और रिमाइंडर भेजे जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इन शवों में से 6 शव थाना मोती नगर क्षेत्र से संबंधित हैं, जबकि अन्य अलग-अलग थानों के हैं। मॉर्चरी की कुल क्षमता 35 शवों की है, लेकिन बढ़ती संख्या के कारण अब नए शवों को रखने में दिक्कत आने लगी है। डॉक्टरों के अनुसार, शवों को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण होता है और इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ता है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस कमिश्नर को भी इस संबंध में अवगत कराया है। नियमों के अनुसार, 72 घंटे में शिनाख्त न होने पर पुलिस को पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू करनी होती है, लेकिन इसमें देरी से स्थिति गंभीर होती जा रही है।