Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधिअना/ यूटर्न/19 मार्च। लुधियाना में डिजिटल इन्वेस्टमेंट और क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 43 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर करीब 8 महीने की लंबी जांच के बाद 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जसकरनजीत सिंह निवासी दुगरी के अनुसार, आरोपियों ने उसे USDT (टेदर) में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर उसने लगभग 43 लाख रुपये निवेश कर दिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो कोई मुनाफा दिया और न ही उसकी मूल राशि वापस की। इसके बाद पीड़ित ने 7 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद 18 मार्च को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने गुरदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह, सतविंदर सिंह उर्फ प्रिंस, कुलदीप सिंह और भट्टी को नामजद किया है। पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।