Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली 02 Jan :पंजाब के पूर्व अतिरिक्त एडवोकेट जनरल केके गोयल की पत्नी अशोक गोयल की हत्या और लूट के मामले में पुलिस जांच ने नई दिशा पकड़ ली है। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ऑटो रिक्शा में सवार होकर सीधे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आरोपियों ने आगे की यात्रा के लिए टिकट खरीदे। अब यह पता लगाने के लिए स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की जा रही है कि आरोपी किस ट्रेन से और किस दिशा में रवाना हुए। इस बीच, जांच एजेंसियों का शक घर में मौजूद नौकर पर भी गहराता जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान नौकर ने अपने बयान कई बार बदले हैं, जिससे उसकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस नौकर के कॉल रिकॉर्ड और गतिविधियों की भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि बीते सोमवार देर रात फेज-5 स्थित आवास में दो बदमाश घुसे थे। आरोपियों ने घर में घुसते ही अशोक गोयल का गला घोंटकर हत्या कर दी और अलमारी से करीब 40 तोले सोने के गहने तथा लगभग साढ़े आठ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। अगली सुबह घर पहुंची नौकरानी ने अशोक गोयल को कमरे में बेसुध हालत में पाया, जबकि 25 वर्षीय नौकर नीरज के हाथ-पैर बंधे मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की हर कड़ी को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।