Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/18 मार्च।रियाणा विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही चल रही है। प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस विधायकों के न आने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी विधायक जनता के सवालों को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रश्नकाल का समय 11 बजे था, लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंचे। इसके बाद स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने प्रश्नकाल की समाप्ति की घोषणा कर दी। इस पर देर से सदन पहुंचे कांग्रेसी विधयकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम सैनी और कांग्रेस के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई। इससे पहले इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के विधायक अदित्य देवीलाल और अर्जुन चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश रखा। प्रस्ताव में मांग की गई है कि इस विषय पर सदन में चर्चा कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किन सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की और इसके क्या कारण थे। इससे प्रदेश की जनता को भी इस बारे में जानकारी मिल सकेगी। सदन में हंगामा बढ़ा तो, सीएम सैनी ने कहा…ज्यादा जोर का मत बोलिए, हम भी जानते हैं, जोर का बालना।