Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/18 मार्च।पंजाब और चंडीगढ़ में हाल ही में मौसम में तेज बदलाव देखने को मिला है। दो दिन पहले हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई थी, लेकिन सोमवार को मौसम साफ होने के बाद दिन के तापमान में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे तापमान फिर सामान्य के करीब पहुंच गया। आज मौसम विभाग ने मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के लिए अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब के 7 जिलों—पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली—में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, साथ ही हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में हवा का चक्रवाती घुमाव भी बना हुआ है। तापमान की बात करें तो कई शहरों में पारा 25 से 30 डिग्री के बीच पहुंच गया है। आने वाले दिनों में मौसम और ज्यादा बदलने वाला है। 19 मार्च से अगले तीन दिनों तक कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी, बारिश होगी और ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पहले तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, फिर 5–7 डिग्री की गिरावट और उसके बाद दोबारा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।