Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/18 मार्च। पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव शो के दौरान एक युवक ने ऑडियंस के बीच से इशारे किए। सुनंदा पहले गाना गाती रहीं, लेकिन जब युवक अपनी हरकतों से नहीं रुका तो उन्होंने गाना बीच में ही रोक दिया। गुस्से में सुनंदा शर्मा ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि अभी शो अच्छा चल रहा है, इसलिए अभी छोड़ रही हूं, मैं शो खराब नहीं करना चाहती। नहीं तो…इतना कहकर उन्होंने उसे घूरा और फिर दोबारा गाना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कार्यक्रम 13 मार्च को एमिटी यूनिवर्सिटी, झारखंड में हो रहा था, जहां बड़ी संख्या में छात्र उनके गानों पर झूम रहे थे। शो के दौरान तनाव सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद जब सुनंदा गाना गा रही थीं, तभी अचानक स्टेज पर लगा एक आतिशबाजी वाला पटाखा तेज आवाज के साथ फूट गया। अचानक हुए इस धमाके और धुएं से सुनंदा बुरी तरह डर गईं और कुछ पल के लिए पीछे हट गईं। हालांकि कुछ सेकंड बाद ही उन्होंने हंसते हुए इस स्थिति को संभाला और मजाकिया लहजे में आयोजकों से कहा अब प्लीज इसके बाद मत चलाना। उनके इस जेस्चर ने वहां मौजूद हजारों छात्रों का दिल जीत लिया । इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सिंगर की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने लाइव शो में बदतमीजी करने वाले को सबके सामने बेनकाब किया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस सुनंदा के सपोर्ट में उतर आए हैं। फैन्स का कहना है कि किसी भी फीमेल आर्टिस्ट के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। लोगों ने लिखा- शेरनी है सुनंदा।