Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर : होटल पार्क प्लाजा पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब नगर निगम की टीम ने डिच मशीन से होटल की दीवार का हिस्सा गिरा दिया। कार्रवाई की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता Rajinder Beri समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया, जिसके चलते निगम की कार्रवाई को बीच में ही रोकना पड़ा। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने हालात को संभालते हुए भीड़ को पीछे धकेला और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सूत्रों के अनुसार, होटल पर पिछले एक महीने से प्रशासन की कार्रवाई जारी है। पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने कोर्ट का रुख कर स्टे हासिल किया था। बावजूद इसके, प्रशासन ने दोबारा सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान विरोध और धरना भी देखने को मिला। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।