Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 17 March। समाजवादी पार्टी चंडीगढ़ ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से प्रदेश कार्यकारिणी के सचिव राधेश्याम यादव को वार्ड नंबर-28 का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने यह निर्णय वार्ड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया है। नई जिम्मेदारी के तहत राधेश्याम यादव अब मलोया गांव, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, सेक्टर-39 वेस्ट गुरुसागर भट्ठल कॉलोनी, ग्वाला कॉलोनी और कुम्हार कॉलोनी सहित वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों का संचालन करेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार राधेश्याम यादव लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बताया गया कि वर्ष 2021 के नगर निगम चुनावों के दौरान भी उन्होंने वार्ड-28 की आरक्षित सीट पर समाजवादी पार्टी की ओर से श्रीमती बिमला देवी को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए राधेश्याम यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विजन और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वे संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को जोड़ने का काम करेंगे और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि राधेश्याम यादव के नेतृत्व में वार्ड-28 में समाजवादी पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।