Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
भ्रष्टाचार केस में निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की याचिका, सीबीआई कोर्ट के संज्ञान आदेश को दी चुनौती - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 17 March। भ्रष्टाचार के मामले में फंसे पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे को लेकर सीबीआई कोर्ट में चुनौती दी है। भुल्लर ने अदालत से मांग की है कि उनके खिलाफ केस चलाने के लिए लिए गए संज्ञान आदेश को वापस लिया जाए। भुल्लर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि सीबीआई द्वारा दाखिल किया गया चालान अधूरा है और मुकदमा चलाने से पहले राज्य सरकार से जरूरी मंजूरी भी नहीं ली गई। इस आधार पर उन्होंने अदालत से संज्ञान आदेश रद्द करने की अपील की है। भुल्लर के वकील एसपीएस भुल्लर ने अदालत में दलील दी कि सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट में अभी कई अहम दस्तावेज शामिल नहीं किए गए हैं। उन्हें सीएफएसएल (केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) की रिपोर्ट और कुछ अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में अधूरी जांच के आधार पर अदालत द्वारा संज्ञान लेना उचित नहीं है। वकील ने यह भी तर्क दिया कि भुल्लर उस समय पंजाब में तैनात थे, इसलिए उनके खिलाफ केस चलाने से पहले पंजाब सरकार से अनुमति ली जानी चाहिए थी। मामले में कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा ने भी सीबीआई कोर्ट के संज्ञान आदेश को चुनौती दी है। दोनों आरोपितों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी। 13 मार्च को कोर्ट ने लिया था संज्ञान इससे पहले 13 मार्च को सीबीआई कोर्ट ने भुल्लर और कृष्णु शारदा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा चलाने के लिए संज्ञान लिया था। सीबीआई को पिछले महीने ही भुल्लर के खिलाफ केस चलाने के लिए गृह मंत्रालय से मंजूरी मिली थी। चूंकि भुल्लर आईपीएस अधिकारी हैं, इसलिए उनके खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी थी। रिश्वत लेने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी सीबीआई ने 16 अक्टूबर 2025 को डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया था। दोनों पर मंडी गोबिंदगढ़ के एक कारोबारी से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद से दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। घर से बरामद हुए करोड़ों रुपये और सोना गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित भुल्लर के घर पर छापा मारा था। तलाशी के दौरान करीब 7.5 करोड़ रुपये नकद, लगभग ढाई किलो सोना, महंगी घड़ियां, शराब और कई प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे। इसके बाद सीबीआई ने भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला भी दर्ज कर लिया था।