Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 17 March। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र सेक्टर-17 में व्यापार शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए नगर निगम ने नया मौका दिया है। निगम ने सेक्टर-17 स्थित नए ओवरब्रिज के नीचे बने 39 बूथों को मासिक किराये पर देने के लिए ई-नीलामी की घोषणा की है। इसके लिए विस्तृत समय-सारिणी और नियम भी जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम के अनुसार ई-नीलामी प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक आवेदक 17 मार्च से 5 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने दस्तावेज और निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद 6 से 14 अप्रैल के बीच दस्तावेजों की जांच और अनुमोदन किया जाएगा। अंतिम चरण में 15 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी। अलग-अलग आकार के बूथों का अलग किराया नगर निगम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार बूथों के आकार के आधार पर मासिक किराया तय किया गया है। • 18.061 वर्ग गज के बूथ का किराया: 24,744 रुपये प्रति माह • 12.179 वर्ग गज के बूथ का किराया: 15,201 रुपये प्रति माह • 20.844 वर्ग गज के बूथ का किराया: 29,422 रुपये प्रति माह • 14.05 वर्ग गज के बूथ का किराया: 18,072 रुपये प्रति माह नीलामी में जो बोलीदाता सबसे अधिक मासिक किराया कोट करेगा, उसी को संबंधित बूथ आवंटित किया जाएगा। ई-ऑक्शन पोर्टल पर उपलब्ध है पूरी जानकारी नगर निगम ने बताया कि ई-नीलामी से जुड़े नियम, पात्रता शर्तें और ईएमडी (Earnest Money Deposit) जमा करने से संबंधित पूरी जानकारी ** पर उपलब्ध है। इच्छुक लोग वेबसाइट से विस्तृत विवरण डाउनलोड कर सकते हैं। वर्षों से खाली पड़े हैं बूथ निगम अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-17 प्लाजा के इस हिस्से में बने कई बूथ लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था। अब इन बूथों को नीलाम कर राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ इस क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की योजना है। नगर निगम ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि कोई प्रॉपर्टी तीन बार नीलामी के बावजूद नहीं बिकती है, तो उसके किराये में 25 प्रतिशत तक की कमी की जा सकती है। अधिकारियों का मानना है कि बूथ आवंटित होने के बाद इस इलाके में फिर से रौनक लौटेगी और प्लाजा का यह हिस्सा भी सक्रिय हो सकेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 0172-5021521 पर संपर्क कर सकते हैं।