Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
नए साल की पहली सुबह पंचकूला पुलिस की ड्रग माफिया पर निर्णायक वार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
12 लाख की हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार ट्राइसिटी में सप्लाई करने आया था आरोपी, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर पंचकूला 02 Jan । नए साल की शुरुआत पंचकूला पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ बड़े एक्शन के साथ की। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 ने 296.92 ग्राम हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर ट्राइसिटी में सक्रिय नशा नेटवर्क को करारा झटका दिया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 12 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 1 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-15 सब्जी मंडी क्षेत्र में दबिश दी गई। सूचना थी कि आई-20 कार में सवार एक युवक भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई के लिए पहुंचा है। टीम ने तत्काल नाकेबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 296.92 ग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरिद्वार (उत्तराखंड) का रहने वाला है और वर्तमान में जीरकपुर, मोहाली में किराये के मकान में रहकर ट्राइसिटी में नशा तस्करी कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी, इसका फाइनेंसर कौन है और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से रडार पर था और नए साल के पहले दिन बड़ी खेप सप्लाई करने की फिराक में था। इस गिरफ्तारी को ट्राइसिटी ड्रग नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 2025: नशा तस्करों पर रिकॉर्ड प्रहार वर्ष 2025 में पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाते हुए 124 मामले दर्ज कर 255 तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 246 किलो चूरा पोस्त, 13 किलो से अधिक अफीम, 1.93 किलो हेरोइन, 17 किलो से अधिक चरस और 20,410 नशीली गोलियां बरामद की गईं। ड्रग मनी पर बुलडोजर नशे की कमाई से खड़ी की गई 6 अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, जबकि 4 तस्करों की संपत्तियों को अटैच किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रग मनी पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पौने 6 करोड़ का ज़हर नष्ट 123 मामलों में बरामद करीब पौने 6 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को बागवाला स्थित हाईजीन फैक्ट्री में नष्ट किया गया। इसमें गांजा, चूरा पोस्त, अफीम, हेरोइन, चरस, कोकीन और हजारों नशीली गोलियां शामिल थीं। 2026 का टारगेट: पूरा ड्रग नेटवर्क डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि वर्ष 2026 में कूरियर और ऑनलाइन माध्यम से होने वाली नशा तस्करी पर पैनी नजर रहेगी। राज्यों के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग, एनडीपीएस एक्ट का प्रशिक्षण और समाज की भागीदारी इस अभियान की रीढ़ होगी। QUOTE | पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज “हमारी लड़ाई केवल तस्करों से नहीं, पूरी ड्रग सप्लाई चेन से है। नशा तस्करों की अवैध कमाई पर सीधा वार जारी रहेगा। समाज के सहयोग से ही पंचकूला को नशा-मुक्त बनाया जा सकता है।” PUBLIC ALERT ड्रग्स से जुड़ी सूचना दें: 📞 7087081100 | 7087081048 | मानस हेल्पलाइन 1933 सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय।