Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/17 मार्च।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब स्टेट एग्जीक्यूटिव सदस्य बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि 14 मार्च को मोगा में आयोजित बदलाव रैली ने पंजाब की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि इस रैली में उमड़ी भीड़ ने यह साफ संकेत दे दिया है कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रही है। मीडिया से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि यदि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो सबसे पहले धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून लाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में पंजाब के कई गांवों में बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो समाज के लिए चिंता का विषय हैं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति भी लगातार बिगड़ रही है। दिनदहाड़े हत्याएं, लूटपाट, गैंगस्टर गतिविधियां, रेत और लैंड माफिया तथा भ्रष्टाचार के मामलों से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और राज्य में नशे की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है। सिद्धू के अनुसार मोगा रैली में वेस्ट लुधियाना से उनके नेतृत्व में करीब 50 बसों और 40 कारों का काफिला शामिल हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ दिखाई दिया। उन्होंने दावा किया कि यह रैली पंजाब में राजनीतिक बदलाव का बिगुल साबित होगी।