Advertisement
uturntime
Breaking
भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा विश्व स्वास्थ्य दिवस के थीम ‘टुगैदर फॉर हेल्थ, स्टैंड विद साइंस’पर पीजीआईएमईआर द्वारा कार्यशाला का आयोजन मानेसर के श्रमिक आंदोलन पर हरियाणा पुलिस के दमन की तीव्र निंदा : कामरेड सोमनाथ प्रवक्ता,मासा अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, अटारी में भेजे हथियार चंडीगढ़ में अकाली दल की अहम बैठक, CM के खिलाफ SOI का घेराव आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने यूएस में हरियाणा के गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा किया, उसे गद्दार बताया ईरान के हमलों से दुबई के प्रॉपर्टी बाज़ार में गिरावट, यूएई ने ईरानियों को बनाया निशाना, निजी संपत्ति हो सकती ज़ब्त आप ने राघव चड्ढा पर ज़ोरदार हमला बोला, BJP समर्थन में आई, क्या वह BJP में शामिल हो रहे हैं? सेल्सगर्ल को पति ने चाकू से गोदा, ऑटो से उतरते ही घेरा, पीठ-कमर पर 6 वार किए पंजाब के कई शहरों में बारिश, चंडीगढ़ में चल रही ठंडी हवाएं, कई जगह बिजली गुल बेटे ने मां पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पैर पकड़कर सड़क पर घसीटा, प्रॉपर्टी को लेकर विवाद कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, भारी मात्रा में कपड़ा जला
Logo
uturntime
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।वार्ड नंबर 24 स्थित बाबा दीप सिंह नगर पार्क में पार्षद व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम लाल जैन की अगुवाई में मोहल्ला निवासियों के सहयोग से दूसरे वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर बठिंडा के मेयर पदमजीत सिंह मेहता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर फूलों की वर्षा और मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मेयर मेहता ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। श्याम लाल जैन ने कहा कि मेयर मेहता के नेतृत्व में बाबा दीप सिंह नगर पार्क का नवीनीकरण किया गया है और वार्ड में कई विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने इसके लिए मेहता परिवार का आभार जताया। मेयर मेहता ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ “युद्ध नशेयां विरुद्ध” मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं और बठिंडा को आधुनिक शहर बनाने के लिए भी कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।