Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/17 मार्च।पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जिम्नास्टिक (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप 2025–26 के दौरान सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बन्नी Sandhu को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह चैंपियनशिप 14 मार्च से 16 मार्च और 18 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर की विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के जिम्नास्ट विभिन्न इवेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, साहस और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है और युवाओं को उच्च स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रबंधन और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के अधिकारी, कोच और विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ी भी मौजूद रहे। चैंपियनशिप के आगामी दिनों में भी रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है।