Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/17 मार्च।लुधियाना के सराभा नगर स्थित सिंगला स्लिमिंग क्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े ठगी मामले में नया मोड़ सामने आया है। क्लिनिक के डायरेक्टर और आरोपी निखिल सिंगला को पुलिस से बचाने के आरोप में हैबोवाल के न्यू दीप नगर निवासी अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, निखिल सिंगला पर दिल्ली के डॉक्टर अरमान थापर से धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस संबंध में 14 फरवरी को थाना डिवीजन नंबर-5 में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में डॉ. सुशील सिंगला, डॉ. अंजू सिंगला, निखिल सिंगला और समृद्धि सिंगला को नामजद किया गया है, जबकि निखिल अभी फरार है। जांच में सामने आया कि अशोक सिंह ने आरोपी को अपने घर में पनाह दी थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर रेड की, लेकिन छापेमारी से पहले ही निखिल वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने अशोक सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने क्लिनिक से फ्रेंचाइजी लेने के लिए निवेश किया था, जिसमें 18 महीने में रकम लौटाने का वादा किया गया था। लेकिन उन्हें मुनाफा नहीं हुआ, बल्कि करीब 2.14 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। साथ ही, उन्हें महंगी कीमत पर मशीनें खरीदने के लिए मजबूर किया गया, जो बाजार में सस्ती उपलब्ध थीं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।