Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/17 मार्च।दक्षिणी हरियाणा के अंतिम छोर पर बसे महेंद्रगढ़ जिले के किसानों का मुख्य व्यवसाय खेती बड़ी है इस बार यहां के किसानों ने प्रमुख तौर पर सरसों की फसल की बिजाई की थी और अब फसल काटकर मंडी में आने के लिए तैयार है सरसों की अच्छी पैदावार को लेकर किसानों के चेहरों पर अच्छी रौनक देखी जा रही है तो वही मंडी में किसानों की व्यवस्था को लेकर मार्केट कमेटी ने भी अपनी पूरी व्यवस्थाएं करली है। खेतों में लहराने वाली सरसों की फसल की कटाई का काम पूरा हो चुका है किसान खेतों में इस समय अपनी सरसों की फसल निकालने में लगा है और यह फसल मंडी में आने के लिए तैयार है मंडियों में फसल की बिक्री और किसानों के बैठने की व्यवस्था को लेकर मार्केट कमेटी ने तमाम व्यवस्थाएं पूरी करली है नारनौल मार्केट कमेटी की सचिव नुकूल यादव के अनुसार इस बार महेंद्रगढ़ जिले में सरसों की बिजाई ढाई लाख एकड़ में की गई थी जबकि 84 हजार किसानों ने फसल का अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है सचिव के अनुसार मंडियों में सरसों खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है नारनौल मंडी में एक लाख कट्टे रखने की पूरी तरह से व्यवस्था है जबकि किसानों के बैठने और उनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की गई है अनेक मंडियों में अटल कैंटीन की भी व्यवस्था है। सरसों की अच्छी पैदावार को लेकर यहां का किसान काफी खुश नजर आ रहा है किसानों के अनुसार इस बार पिछले साल की तुलना में अच्छी पैदावार हुई है फसल की कटाई जारी है और अब यह फसल मंडी में ले जाकर किसान बेचेगा किसान खेतों में इस समय अपनी सरसों की फसल को निकलने में लगा है ताकि सरसों की फसल को सुखाकर मंडी में बेचने के लिए ले जाया जा सके