Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चक्रवात दितवाह की तबाही के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से बात की, निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया
दितवा चक्रवात ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवात के कारण अब तक करीब 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। देशभर में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते श्रीलंका सरकार ने आपातकाल की घोषणा की है। लगभग डेढ़ लाख लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। श्रीलंका में चक्रवात से हुई जानमाल की भारी क्षति और व्यापक तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने चक्रवात के बाद की स्थिति और राहत कार्यों को लेकर श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके से फोन पर बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात से हुई जनहानि और नुकसान पर अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि इस कठिन समय में भारत हमेशा श्रीलंका के साथ खड़ा रहेगा। आपदा के तुरंत बाद राहत दलों और आवश्यक सामग्री भेजने के लिए राष्ट्रपति दिसानायके ने भारत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत की मदद बहुत तेज़ और प्रभावी रही है, जिसकी श्रीलंका के लोगों ने सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा दिलाया कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत पीड़ितों को राहत और सहायता प्रदान की जाती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका में पुनर्वास कार्यों, सार्वजनिक सेवाओं की बहाली और लोगों की आजीविका को दोबारा पटरी पर लाने के लिए भारत भविष्य में भी हर संभव सहायता देता रहेगा।