Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 1 जनवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने व्यापारी-अनुकूल शासन को और मज़बूत करते हुए ‘बकाया करों की रिकवरी संबंधी पंजाब एकमुश्त निपटारा योजना (ओटीएस)–2025’ की समय-सीमा 31 मार्च 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से राज्य के व्यापारियों और उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी। पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि यह विस्तार जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (जीएसटीपीए), पंजाब सहित विभिन्न हितधारकों की मांग और योजना को मिल रहे व्यापक समर्थन को देखते हुए दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना के तहत 6,348 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो इसकी उपयोगिता और करदाताओं के भरोसे को दर्शाता है। वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 के अंतिम महीनों में विभिन्न कर रिटर्न की तिथियां एक साथ पड़ने तथा वैट असेसमेंट ऑर्डर की लंबित डिलीवरी जैसी व्यावहारिक चुनौतियों के कारण कई करदाताओं के लिए दिसंबर की मूल समय-सीमा तक अपनी देनदारियों का सटीक निर्धारण करना कठिन हो रहा था। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समय-सीमा में विस्तार किया गया है। गौरतलब है कि ओटीएस स्कीम–2025, जिसकी शुरुआत 1 अक्टूबर 2025 से हुई थी, राज्य की सबसे बड़ी करदाता-अनुकूल पहलों में से एक बनकर उभरी है। इसका उद्देश्य जीएसटी युग से पूर्व के अधिनियमों—विशेषकर वैट और केंद्रीय विक्रय कर (सीएसटी)—से जुड़े लंबे समय से लंबित विवादों का समाधान करना और राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना है। योजना के तहत पात्र करदाताओं को ब्याज और जुर्माने पर 100 प्रतिशत तक की छूट के साथ-साथ मूल कर राशि में भी उल्लेखनीय राहत प्रदान की जा रही है।