Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च। पंजाब में मार्च के बीच अचानक मौसम बदल गया है और ठंड दोबारा लौट आई है। 15 मार्च को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़े। सोमवार (16 मार्च) को भी राज्य के कई जिलों में बारिश जारी रही। जालंधर, अमृतसर, फाजिल्का, होशियारपुर और पठानकोट में बारिश हुई, जबकि जालंधर सिटी और गोरायां में ओले भी गिरे। होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। फाजिल्का में भी बारिश के साथ ओले गिरने की खबर है। पठानकोट के कई इलाकों में रात करीब 10 बजे से बिजली गुल है, जिससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। कई जगह बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने खमाणों, लुधियाना ईस्ट, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, फिल्लौर, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब और गढ़शंकर समेत कई इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। वहीं जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, दसूहा और मुकेरियां सहित कई जिलों में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। बीते दिन हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में करीब 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पंजाब में रुक-रुक कर हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी।