Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 16 मार्च। जालंधर के 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से 2 धमकी भरी ईमेल भेजी गईं। पहली ईमेल में एपिजे , दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित एक अन्य स्कूल और असेंबली व अंबेडकर के स्टैच्यू का जिक्र था। जबकि दूसरी मेल में सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का नाम लिखा गया। मेल में जालंधर जिले के सभी अंबेडकर स्टैच्यू हटाने की धमकी दी गई। मेल भेजने वाले ने लिखा कि इसके लिए 14 अप्रैल का समय दिया जा रहा है। इस समय तक स्टैच्यू नहीं हटाए गए तो सब कुछ बम से खत्म कर दिया जाएगा। धमकी भरी मेल मिलने के बाद स्कूलों ने पुलिस को जानकारी दी। एपिजे स्कूल में पुलिस जांच के लिए पहुंच गई। इसके साथ बच्चों के परिजन भी एपिजे स्कूल पहुंच गए। कुछ परिजन अपने बच्चों को घर ले जाते दिखे। हालांकि पहले गार्ड ने कहा था कि बच्चे स्कूल के अंदर नहीं हैं। मेल को हाबी दानबा के अकाउंट से भेजा गया है। सुबह 7 बजकर 37 मिनट पर भेजी गई। सब्जेक्ट में जालंधर स्कूलों में बम धमाका लिखा है। इसमें लिखा है कि सीएम मान निशाने पर हैं। पंजाब बनेगा खालिस्तान। अपने बच्चे बचाओ, अंबेडकर के पोर्ट्रेट और मूर्तियां 14 अप्रैल तक पंजाब में से हटा दो। नहीं तो बमों का धमाका होगा। मेल में स्कूलों को उड़ाने का समय 1 बजकर 11 मिनट, असेंबली को 2 बजकर 11 मिनट, दिल्ली ट्रेन को 9 बजकर 11 मिनट लिखा है। इसमें सिखों के नरसंहार का बदला लेने की बात कही गई है। मेल में लिखा है कि अंबेडकर ने सिखों को हिंदू कहा है, इसलिए इसकी मूर्तियां जहां भी दिखेंगे इनको तोड़ दिया जाएगा या बम से उड़ा देंगे। । बम और 47 (एके-47) के साथ सिखों के दुश्मन मरेंगे। खालिस्तान जनमत संग्रह के साथ पंजाब भारत के कब्जे से आजाद होगा।