Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
समाज कल्याण समिति एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सम्मेलन अब 18 मार्च को टैगोर थियेटर में - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चण्डीगढ़ 15 मार्च : प्रशासन के समाज कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण समिति द्वारा ‘‘आपकी योजना - आप के द्वार’विषय पर आयोजित सम्मेलन अब 18 मार्च के सांय 4 बजे टैगोर थियेटर, सैक्टर 18, चण्डीगढ़ में होगा। पहले यह कार्यक्रम 16 मार्च हो होना था लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से यह सम्मेलन अब 18 मार्च को होगा। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चन्द कटारिया सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे तथा पूर्व सांसद एवं समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सत्य पाल जैन मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी देते हुये कार्यक्रम सयोंजक एवं पूर्व महापौर श्री देवेश मोदगिल ने बतलाया कि इस सम्मेलन में सरकार द्वारा गरीब लोग, महिलायें, बच्चे, दिब्यांग आदि वर्गो के लिये चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी जायेगी ताकि इनका लाभ सभी सम्बधित लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ में समाज कल्याण विभाग की ओर से लगभग 77 ऐसी योजनायें हैं, जो समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के विकास के लिये है। लेकिन समाज में इन योजनाओं के सम्बंध में पूरी जानकारी न होने के कारण आज भी इन योजनाओं का जनता पूरा लाभ नहीं उठा पा रही है। आम आदमी तक इनकी जानकारी पहुंचे तथा अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाये, इसी उदेष्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। श्री मोदगिल ने कहा कि इस सम्मेलन में समाज सेवक, समाज सेवी संस्थाओं सहित समाज सेवा में कार्यरत सभी संगठनों एवं व्यक्तियों की उपस्थिति अपेक्षित है। सम्मेलन में सभी लोगों को समाज कल्याण की योजनाओं के फोल्डर वितरित किये जायेंगे ताकि लोग उनको पढ़ कर अधिक से अधिक लोगों तक इनका लाभ पहुंचा सके। श्री मोदगिल ने बतलाया कि विभाग की विभिन्न स्कीमों में वृद्ध, विकलांग एवं महिला मासिक पेंशन, गरीब बच्चियों की शादी पर 31000/- रूपये शगुन, इंटर-कास्ट शादी पर 2.50 लाख रूपये का अनुदान, छोटे बच्चों के लिये पोषण, आंगनबाड़ी प्रबंधन आदि स्कीमें शामिल है।