Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
राजयोग और आत्म-जागरूकता से जीवन में शांति संभव: बी.के. डॉ. प्रमोद कुमार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 15 March : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, संगमधाम, #4A पार्वती एन्क्लेव, बलटाना में रविवार को एक विशेष आध्यात्मिक क्लास का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बी.के. डॉ. प्रमोद कुमार ने उपस्थित भाई-बहनों को राजयोग और आत्म-जागरूकता के माध्यम से जीवन को संतुलित और सुखमय बनाने के सूत्र बताए। बी.के. डॉ. प्रमोद कुमार एक प्रख्यात राजयोग मेडिटेशन टीचर, इमोशनल इंटेलिजेंस स्पीकर, होलिस्टिक वेलनेस एक्सपर्ट, उद्यमी और मेंटर हैं। वे ग्रेटर नोएडा स्थित दिव्य वेलनेस के संस्थापक भी हैं और देश-विदेश में लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच तथा आत्म-सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करते रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज अधिकांश तनाव मनुष्य की सोच और दृष्टिकोण के कारण उत्पन्न होता है। यदि हम दूसरों की कमियों के बजाय उनके गुणों को देखने की आदत विकसित करें, तो रिश्तों में स्वतः ही मधुरता आ जाती है। उन्होंने बताया कि क्रोध या नकारात्मकता अक्सर हमारी अपनी प्रतिक्रिया होती है, इसलिए मन और बुद्धि को नियंत्रित करने के लिए राजयोग ध्यान का नियमित अभ्यास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को “मेरा-मेरा” की भावना से ऊपर उठकर सेवा और श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में अपनाना चाहिए। सेवा की भावना से किया गया कार्य ही सच्ची खुशी और संतुष्टि प्रदान करता है। उन्होंने नियमित रूप से मुरली सुनने, अमृतवेला में योग करने और सात्विक जीवनशैली अपनाने पर भी बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कठिन परिस्थितियाँ भी व्यक्ति के विकास का अवसर बन सकती हैं। सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक अभ्यास से हर समस्या का समाधान संभव है। इस अवसर पर केंद्र के अनेक भाई-बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया और राजयोग के आध्यात्मिक सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।