Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
कुदरत दे राखे ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के रोगों का नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
स्व. श्रीमती मुक्ता रानी की पांचवीं पुण्यतिथि पर लगाया गया शिविर, करीब 150 मरीजों ने उठाया लाभ
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/15/मार्च। कुदरत दे राखे (रजि.) ट्रस्ट, जगरांव द्वारा स्वर्गीय श्रीमती मुक्ता रानी पत्नी स्वर्गीय श्री तीर्थ राम गुप्ता (माना वाले) की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में महिलाओं के रोगों की नि:शुल्क जांच के लिए विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह शिविर श्री कृष्णा गौशाला डिस्पोजल रोड, जगरांव में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर अपनी जांच करवाई। इस अवसर पर महिलाओं के रोगों की विशेषज्ञ डॉ. मनीषा मैनी द्वारा मरीजों की ध्यानपूर्वक जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के दौरान लगभग 150 मरीजों की जांच की गई। शिविर में जैन लैब द्वारा मरीजों के ब्लड टेस्ट नि:शुल्क किए गए, जबकि मैनी अस्पताल की ओर से अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मुफ्त उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही ट्रस्ट की ओर से मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को राहत मिली। इस मौके पर कुदरत दे राखे ट्रस्ट के चेयरमैन राजिंदर जैन (काका) ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जनसेवा और समाजसेवा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे और भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है और ट्रस्ट इसी भावना के साथ समाज भलाई के कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के मार्गदर्शक भुवन गोयल, प्रधान कन्हैया गुप्ता, सचिव डॉ. अमित चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष साहिल गुप्ता, उप चेयरमैन डॉ. अशोक गुप्ता (यूएसए), प्रोजेक्ट चेयरमैन एडवोकेट पुनीत भंडारी, कोमल बंसल, मैडम कंचन, बॉबी भंडारी, मोहित गुप्ता और अनमोल गुप्ता सहित अन्य सेवादार भी उपस्थित थे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।