Advertisement
uturntime
Breaking
भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा विश्व स्वास्थ्य दिवस के थीम ‘टुगैदर फॉर हेल्थ, स्टैंड विद साइंस’पर पीजीआईएमईआर द्वारा कार्यशाला का आयोजन मानेसर के श्रमिक आंदोलन पर हरियाणा पुलिस के दमन की तीव्र निंदा : कामरेड सोमनाथ प्रवक्ता,मासा अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, अटारी में भेजे हथियार चंडीगढ़ में अकाली दल की अहम बैठक, CM के खिलाफ SOI का घेराव आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने यूएस में हरियाणा के गैंगस्टर भानु राणा की हत्या का दावा किया, उसे गद्दार बताया ईरान के हमलों से दुबई के प्रॉपर्टी बाज़ार में गिरावट, यूएई ने ईरानियों को बनाया निशाना, निजी संपत्ति हो सकती ज़ब्त आप ने राघव चड्ढा पर ज़ोरदार हमला बोला, BJP समर्थन में आई, क्या वह BJP में शामिल हो रहे हैं? सेल्सगर्ल को पति ने चाकू से गोदा, ऑटो से उतरते ही घेरा, पीठ-कमर पर 6 वार किए पंजाब के कई शहरों में बारिश, चंडीगढ़ में चल रही ठंडी हवाएं, कई जगह बिजली गुल बेटे ने मां पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पैर पकड़कर सड़क पर घसीटा, प्रॉपर्टी को लेकर विवाद कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, भारी मात्रा में कपड़ा जला
Logo
uturntime
पंजाब/यूटर्न/15 मार्च। शिरोमणि अकाली दल द्वारा पूरे पंजाब में की जा रही “पंजाब बचाओ रैलियों” की कड़ी के तहत फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में 25 मार्च को होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर अलग-अलग स्थानों पर जोरदार बैठकें की जा रही हैं। इसी क्रम में हलका अमलोह के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना द्वारा अमलोह के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पंजाब बचाओ रैली में शामिल होने की अपील की गई। इस मौके पर बोलते हुए गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों से पर्दा उठाने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा हलका स्तर पर पंजाब बचाओ रैलियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी के तहत 25 मार्च को अनाज मंडी अमलोह में एक विशाल पंजाब बचाओ रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें होने वाला अभूतपूर्व जनसमूह इतिहास रचेगा। गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने आज रैली के संबंध में सर्कल अमलोह देहाती के करीब एक दर्जन गांवों—रंघेड़ा खुर्द, रंघेड़ी कलां, झंबाला, गुरधनपुर, हैबतपुर, मुढ़ड़िया, बडाली, नरैणगढ़, भोलिया, अन्नियां, भद्दलथूहा, सोटी, मरारड़ू, घुल्लूमाजरा, भगवानपुरा, नूरपुरा, अलीपुर, दनघेड़ी, राइयेवाल, बैणा बुलंद, हरिपुर लाडपुर, तूरा, कुंभ और कुंभड़ा—में बैठकें कीं। राजू खन्ना ने 25 मार्च को हर हलके के लोगों से काफिलों के रूप में अनाज मंडी अमलोह पहुंचकर रैली में भाग लेने की भी अपील की।