Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/14मार्च। सोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में आ रही दिक्कतों के विरोध में शनिवार को चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने बापूधाम कॉलोनी स्थित वाल्मीकि धर्मशाला के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लकी ने किया। प्रदर्शन का आयोजन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुमनलता वैद्य के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों और शहर में चल रही किल्लत को लेकर अपना रोष जताया। सभा को संबोधित करते हुए एच. एस. लकी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक तरफ गैस की कोई कमी न होने का दावा कर रही है, जबकि दूसरी ओर रसोई गैस सिलेंडर के दामों में ₹60 की बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला और परेशानी बढ़ाने वाला है। लकी ने कहा कि हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जहां सिलेंडर के लिए लगभग 15 दिन का इंतजार करना पड़ता था, अब वह बढ़कर करीब 25 दिन हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए और गैस एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर सप्लाई व्यवस्था को जल्द सामान्य किया जाए। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुमनलता वैद्य ने कहा कि महंगाई और जरूरी वस्तुओं की कमी का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और गरीब परिवारों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस आम जनता की आवाज बनकर ऐसे फैसलों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रायदीप सिद्धू, जेपी, मनोज, लारा, अनिल, अनुज सहित कई कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।