Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
घर से 1.45 लाख रुपये बरामद, भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज चंडीगढ़, 1 जनवरी। पंजाब विजीलैंस ने जिला संगरूर में तैनात तहसीलदार जगतार सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। मामले में उसके एक अन्य सहयोगी की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पंजाब विजीलैंस के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी तहसीलदार के आवास की तलाशी के दौरान 1 लाख 45 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिला संगरूर के गांव महिलां निवासी एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। प्रवक्ता के अनुसार शिकायतकर्ता ने खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील कार्यालय संगरूर में तैनात तहसीलदार जगतार सिंह और क्लर्क मालविंदर सिंह से संपर्क किया था। आरोप है कि दोनों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और राशि प्राप्त की। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद विजीलैंस पुलिस रेंज पटियाला में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।