Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 14 मार्च।पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में संज्ञान लेते हुए मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को निर्धारित की गई है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को भुल्लर और उनके कथित बिचौलिए कृष्णु शारदा को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के बाद एजेंसी ने दोनों के खिलाफ अदालत में केस चलाने की प्रक्रिया शुरू की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एक्ट की धारा 7 और 12 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, चूंकि हरचरण सिंह भुल्लर एक आईपीएस अधिकारी हैं, इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए केंद्र सरकार की अनुमति जरूरी थी। पिछले महीने गृह मंत्रालय से इस संबंध में मंजूरी मिलने के बाद सीबीआई ने अदालत में आगे की कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद से भुल्लर और कृष्णु शारदा दोनों ही न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अब 16 मार्च को होने वाली सुनवाई में मामले की अगली कानूनी प्रक्रिया पर फैसला हो सकता है।