Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर दलजीत अज्नोहा होशियारपुर/यूटर्न/ 14 मार्च। समाजवादी विचारधारा के धारक पूर्व सांसद चौधरी बलबीर सिंह तथा पूर्व विधायक प्रिं. ओम प्रकाश बग्गा जीवन भर आपसी भाईचारक सांझ, राष्ट्रीय एकता और धर्मनिर्पेक्षता की मजबूती के लिए कार्यरत रहे। प्रिं. ओम प्रकाश बग्गा 2 जून 1984 को तथा चौधरी बलबीर सिंह 10 मई 1985 को इस संसार को छोड़ प्रभु चरणों में विलीन हो गए थे। यह जानकारी देते हुए सामाजिक जागरुकता हेतु कार्यरत संस्था सवेरा के कनवीनर डा. अजय बग्गा ने बताया कि वर्ष 2025-26 का चौधरी बलबीर सिंह तथा प्रिं. ओम प्रकाश बग्गा की याद में गंगा यमुनी हारमोनियस अवार्ड कम्युनिस्ट विचारक, सामाजिक कार्यकर्ता कामरेड दर्शन सिंह मट्टू तथा सिख विद्वान तजिंदर सिंह सोढी पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर को दिया जाएगा। डा. बग्गा ने कहा कि इन दोनों नेताओं को सम्मानित करने से लोगों में प्यार, मोहब्बत तथा आपसी भाईचारक सांझ बढ़ाने के लिए काम करने की प्रवृति बढ़ेगी। मई माह में मजदूर दिवस पर दिए जाने वाले इस अवार्ड के बारे में डा. बग्गा ने बताया कि अवारक्ड प्राप्त करते समय हर सामाजिक कार्यकर्ता को यादगारी चिन्ह, दोशाला तथा 21000 रुपये भेंट किए जाएंगे। इस दौरान 15 विद्यार्थियों को हर माह 1000 रुपये प्रति विद्यार्थी के हिसाब से छात्रवृत्ति भी भेंट की जाएगी। यह विद्यार्थी वह विद्यार्थी हैं जो पढ़ाई के साथ-साथ पूरी मेहनत से सुबह समाचारपत्र घर-घर पहुंचाते हैं। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू एवं तजिंदर सिंह सोढी राजनेता होने के बावजूद पिछले 40 साल से जन भलाई कार्यों को समर्पित हैं। दोनों नेता समाज में आपसी भाईचारक सांझ तथा राष्ट्रीय एकता की मजबूती के लिए कार्यरत हैं।