Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkddos for hireddos serviceip stressergojackpot
मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस में मुख्यअतिथि के रूप में की शिरकत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
हरियाणा/यूटर्न/ 14मार्च।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत देश के 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 640 करोड़ रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इसमें हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के खातों में 328 करोड़ रूपये की राशि डाली गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के पीडब्लयूडी विश्राम गृह में आयोजित राज्यस्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की और आनलाईन माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा। इस अवसर पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता देश के किसानों को दिए गए भरोसे का प्रमाण है। यह उस संकल्प की पुनः पुष्टि है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हमारे अन्नदाता के कल्याण के लिए लिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का केंद्र बिंदु है। प्रधानमंत्री ने पिछले एक दशक में किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत हरियाणा के 15 लाख 86 हजार किसानों के बैंक खातों में 328 करोड़ रूपये पंहुचाने का काम किया है। इसे मिलाकर किसानों को 22 किस्तों में कुल 7 हजार 562 करोड़ रूपये की राशि जारी हो जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों को सम्मान निधि देने के साथ साथ खाद पर भी सब्सिडी उपलब्ध करवा रहे है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर से जोड़ने का काम हो, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर किसानों को सशक्त करने का कार्य कर रहे हैं