Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 14मार्च। जालंधर के बस्ती दानिशमदां इलाके में एक घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी हो गई। यह वारदात उस समय हुई जब परिवार के लाेग घर पर मौजूद नहीं थे। घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने थाना पांच की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर में पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हाे चुकी हैं। पीड़िता महक ने बताया कि वह अपने मायके गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो अपने कमरे का दरवाजा खुला पाया। अलमारी भी खुली हुई थी और उसमें से एक सोने की चेन, तीन अंगूठियां, एक नथ, दो सेट, गणेश जी की चांदी की मूर्ति और डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब थे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। परिवार ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक नकाबपोश युवक चोरी के बाद गली से भागता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया। शहर में चाेरी की घटनाओं से लाेगाें ने चिंता जताई है। थाना पांच के एसएचओ यादविंदर सिंह ने बताया कि बस्ती दानिशमदां निवासी जतिन ने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। चोर सोने के गहने और नकदी चुराकर ले गए हैं। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।