Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, 5 दिन से था लापता, परिजनों ने जताया हत्या का शक - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/13 मार्च। पठानकोट के साथ लगते कस्बा नंगल के गांव अनेड़ में 25 साल के युवक की गली-सड़ी लाश पेड़ से लटकी मिली। मृतक की पहचान गांव अनेड़ निवासी 25 वर्षीय अंग्रेज सिंह के रूप में हुई है। अंग्रेज मुकेरियां में वेल्डिंग का काम करता था और 5 दिन से लापता था और परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। परिवार ने अंग्रेज की हत्या कर लाश को पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है। वहीं, देरी से कार्रवाई करने के कारण परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी थाना नंगल भूर की पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और परिवार को गुमराह कर मुकेरियां थाना भेज दिया। जहां के परिवार को वापस भेज दिया गया। हालांकि, SSP पठानकोट के हस्तक्षेप के चलते थाना नंगल भूर की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिवार को परेशान करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है। 5 दिन से लापता था अंग्रेज परिवार के अनुसार, अंग्रेज सिंह 8 मार्च की सुबह करीब 8 बजे अपने काम के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आया। जब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद परिवार वालों ने गांव नंगल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट मुकेरियां थाने में दर्ज होगी। जब परिवार के लोग मुकेरियां थाने पहुंचे तो वहां भी पुलिस की ओर से मामला दर्ज करने में आनाकानी की गई। जिसकी लाश बाद में अनेड़ के जंगल में पेड़ से लटकी मिली। परिवार का कहना है कि अंग्रेज सिंह की किसी के साथ कोई दुश्मनी या झगड़ा नहीं था। लेकिन,उसकी हत्या की गई है। ---