Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
हलवारा से फ्लाइट्स के लिए करना होगा इंतजार:लुधियाना से एयर इंडिया ने अभी तक तय नहीं किया शेड्यूल, दफ्तर भी नहीं तैयार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब /यूटर्न/ 13मार्च। लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू होने के लिए शहरवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। एयर इंडिया ने अभी तक हलवारा से दिल्ली के लिए फ्लाट्स का शेड्यूल ही तय नहीं किया। ऐसे में मार्च महीने में हलवारा से फ्लाट्स शुरू होने के कोई आसार नहीं हैं। एयर इंडिया ने हलवारा एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में अपने दफ्तर के लिए कमरा तो ले लिया लेकिन अभी तक वहां पर दफ्तर सेटअप नहीं किया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसर लगातार इस संबंध में एयर इंडिया के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों की मानें तो रेगुलर फ्लाइट्स शुरू करने से पहले कंपनी को पहले टेस्ट फ्लाइट्स शुरू करनी होगी। कंपनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अभी टेस्ट फ्लाइट का शेड्यूल भी नहीं दिया है। लुधियाना एयरपोर्ट साहनेवाल से भी AAI ने अपना दफ्तर अभी तक हलवारा में शिफ्ट नहीं किया। अफसरों के मुताबिक हलवारा से उड़ाने शुरू करने का शेड्यूल नहीं आता है तब तक वाे साहनेवाल एयरपोर्ट को नहीं छोड़ सकते। साहनेवाल एयरपोर्ट फिलहाल कोई भी शेड्यूल फ्लाइट उड़ान नहीं भरती है इसके बाजवूद साहनेवाल एयरपोर्ट अभी भी ऑपरेशनल है। दरअसल साहनेवाल एयरपोर्ट पर कुछ प्राइवेट चार्टर उतरते रहते हैं। हलवारा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद प्राइवेट चार्टर भी वहीं से उतरेंगे। पंजाब से राज्य सभा सदस्य रजिंदर गुप्ता ने हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू करने का मुद्दा राज्य सभा में उठाया और सरकार से सवाल किया कि हलवारा से फ्लाइट्स कब तक शुरू होंगी। रजिंदर गुप्ता के सवाल के जवाब में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि जल्दी ही फ्लाइट्स शुरू कर दी जाएंगी।