Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/12/मार्च। थाना सदर जगरांव के अधीन आती पुलिस चौकी काउंके कलां की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक युवक को काबू किया है। पुलिस की क्राइम रिपोर्ट के अनुसार, जांच अधिकारी ASI धर्मेंद्र सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव मलक से बोदलवाला की ओर जा रहे थे। श्मशान घाट के पास सामने से आ रहा एक युवक पुलिस की गाड़ी देखकर घबरा गया। उसने अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा जमीन पर फेंक दिया और खेतों की तरफ तेजी से भागने लगा। ASI धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस पार्टी की मदद से मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसकी पहचान परदीप सिंह उर्फ पैरी (पुत्र नछत्तर सिंह, निवासी गांव बोदलवाला) के रूप में हुई। ज़मीन पर फेंके गए लिफाफे की जब चेकिंग की गई तो उसमें से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।