Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
बठिंडा ड्रग्स मामले में आरोपी की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, संपत्ति गिराई - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
बठिंडा 12 March : पंजाब के बठिंडा जिले में सिविल लाइंस, सब-डिवीजन सिटी-2 क्षेत्र में सिविल प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गैर-कानूनी बिल्डिंग को बुलडोजर से गिरा दिया। यह बिल्डिंग जिशान अली उर्फ “कैप्सूल”, पुत्र मोहम्मद शाह, निवासी गली नंबर 16/1 धोबियाना बस्ती, बठिंडा द्वारा बनाई गई थी। प्रशासन के अनुसार यह निर्माण गैर-कानूनी तरीके से किया गया था और इसे हटाने के लिए पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे। डिप्टी कमिश्नर-कम-मजिस्ट्रेट के निर्देशों के बाद कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। इसके बाद सिविल प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कब्जाधारियों को पहले ही जगह खाली करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन आदेशों की अवहेलना के कारण यह सख्त कदम उठाना पड़ा। यह कार्रवाई पंजाब सरकार के मिशन “ड्रग्स के खिलाफ जंग” के तहत चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। प्रशासन का कहना है कि जिले में ड्रग्स और अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक सिविल प्रशासन और बठिंडा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 14 अवैध इमारतें गिराई जा चुकी हैं। बठिंडा पुलिस के अनुसार 1 मार्च 2025 से अब तक ड्रग्स के मामलों में 2116 केस दर्ज किए गए हैं और 3087 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 84 बड़े तस्कर भी शामिल हैं। वहीं 2023 से अब तक 85 आरोपियों की करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबरों पर दें।