Advertisement
uturntime
Breaking
नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें, नाम रहेगा गुप्त: एसएसपी अंकुर गुप्ता पुलिस को देख लिफाफा फेंक कर भागने लगा युवक, पीछा कर पकड़ा; 10 ग्राम चिट्टा बरामद 10 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति काबू मेहनत करो, आगे बढ़ो और जिंदगी को करो इन्जॉय: औजला शिरोमणि अकाली दल की महिला विंग ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। सतलुज क्लब में जाली शिक्षा डिग्री की आधार पर मेम्बरशिप मामले ने पकड़ा तूल बठिंडा ड्रग्स मामले में आरोपी की बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, संपत्ति गिराई प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पंजाब के नामी प्रॉपर्टी कारोबारियों में छिड़ा ग्रह युद्ध बिना आधार के बदलाव: BJP की पंजाब पिच का सामना हकीकत से दुबई में ईरान का ड्रोन हमला, कहा - युद्ध लंबा खींचने से नहीं डरते तीन लोगों पर केस दर्ज, डीएफओ के आदेश पर विभागीय जांच शुरू स्त्री: सृष्टि की जननी और अंतहीन संघर्ष की महागाथा
Logo
uturntime
चंडीगढ़/यूटर्न/ 12मार्च। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब हरियाणा में भी देखने को मिल रहा है। महेंद्रगढ़ में गैस एजेंसियों के बाहर कतारें लगी नजर आ रही हैं। लोगों में यह डर है कि कहीं गैस की किल्लत न हो जाए, जिसके चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुकिंग और सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग में काफी दिक्कत आ रही है। कई बार फोन करने के बाद भी बुकिंग नहीं हो पा रही और सर्वर की समस्या के कारण लोगों को बार-बार कोशिश करनी पड़ रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले महीने में दो सिलेंडर मिल जाते थे, लेकिन अब नियम बदलने के बाद एक ही सिलेंडर मिल रहा है, जिससे खासकर शहरों में ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि फिलहाल ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। उनका कहना है कि लोगों के पैनिक होने से ही भीड़ और समस्या बढ़ रही है। गैस एजेंसी संचालक अनिल ने बताया कि कंपनी की ओर से गैस सप्लाई में करीब दस से पंद्रह प्रतिशत की हल्की कमी आई है, लेकिन मुख्य समस्या लोगों की घबराहट के कारण एक साथ ज्यादा बुकिंग होने से सर्वर ओवरलोड होने की है। उन्होंने कहा कि गैस की गाड़ियां रोजाना आ रही हैं और बुकिंग के तीन से चार दिन के अंदर उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के नियम के अनुसार अब पिछले सिलेंडर की सप्लाई के पच्चीस दिन बाद ही नई बुकिंग की जा सकती है। फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है, जबकि घरेलू गैस की सप्लाई जारी है। महेंद्रगढ़ के डीसी मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी कालाबाजारी न हो और घरेलू गैस का गलत इस्तेमाल न किया जाए। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें, गैस की पर्याप्त सप्लाई उपलब्ध है।इस मौके पर एसडीएम ज्योति, डीएमसी मनीषा शर्मा व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।