Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 12मार्च। जालंधर देहात के मेहतपुर इलाके में 23 वर्षीय युवक अनमोल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खुरमपुर गांव निवासी अनमोल का शव मेहतपुर बस स्टैंड के पास मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत ड्रग ओवरडोज के कारण हुई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, अनमोल का शव मेहतपुर पुलिस स्टेशन से लगभग आधा किलोमीटर दूर पाया गया। मौके से एक सिरिंज और एक बोतल भी बरामद होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतक की मां का रोते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मेहतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि मौत के सही कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। बता दे कि यह एक सप्ताह में इलाके में तीसरी संदिग्ध मौत है। इससे पहले, 7 मार्च को उधोवाल गांव का कबड्डी खिलाड़ी वंश गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर बालोकी खेड़ा रोड पर मृत पाया गया था। उस मामले में भी लोगों ने ड्रग ओवरडोज से मौत की आशंका जताई थी, लेकिन किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। दो सप्ताह पहले, बूटे दियां चन्नन गांव के सरपंच महिंदर सिंह की भी मौत हो गई थी। ड्रग तस्करी के खिलाफ आवाज उठाने वाले सरपंच पर हमलावरों ने हमला किया था, जिसके बाद 6 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद मेहतपुर थाने के एक मुंशी को निलंबित भी किया गया था। पेंडू मजदूर यूनियन के नेता तरसेम पीटर ने बताया कि ड्रग तस्करों के खिलाफ बोलने वाले सरपंच की हत्या के बाद से इलाके के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अनमोल के शव के पास कई लोगों ने सिरिंज देखी थी, लेकिन वे खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।