Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लायंस क्लब फगवाड़ा प्राईड के चार्टर प्रधान एवं ह्यूमन राईट्स कौंसिल (इंडिया) के प्रदेश सचिव लायन गुरदीप सिंह कंग एमजेएफ ने बाबा बालक नाथ सेवा समिति फगवाड़ा के सहयोग से 94वां मासिक राशन वितरण समारोह कंग इंटरप्राइजिज सैंट्रल टाऊन फगवाड़ा में आयोजित किया। समारोह की विशेषता यह थी कि इस बार का आयोजन न सिर्फ अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित था बल्कि राशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को राशन वितरण के साथ सिरोपे डालकर सम्मानित भी किया गया। समागम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लायन हरपाल सिंह जंडू यू.के. और विशेष अतिथि सतविन्द्र सिंह प्रबंधक, सी.एस.बी. बैंक ने संयुक्त रूप से करवाया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लायंस क्लब फगवाड़ा प्राईड और खास तौर पर चार्टर प्रधान गुरदीप सिंह कंग (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन 321-डी) के इस प्रयास को प्रशंसनीय बताया। लायन जंडू ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला होती हैं और उनके सम्मान तथा सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह राशन वितरण समारोह उन महिलाओं को समर्पित करना अद्भुत पहल है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने परिवार को संभाल रही हैं। सतविन्द्र सिंह प्रबंधक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है और यह सेवा अभियान भविष्य में भी जारी रहना चाहिये। इस दौरान बाबा बालक नाथ सेवा समिति के संरक्षक धर्मपाल निश्चल, संरक्षक एस.पी. बसरा, समाज सेविका चंचल सेठ, पंजाब प्रदेश धार्मिक कमेटी के अध्यक्ष मनीष कनौजिया, समाज सेवक वी.पी. सिंह अरोड़ा, आप पार्टी चेयरमैन बोबी चम और विश्व ब्राह्मण सभा पंजाब के प्रधान के.के. शर्मा ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी परिवार भूखा न सोए। उन्होंने लायन गुरदीप सिंह कंग द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। लायन गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि वे हर माह यह राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित करते हैं। जिसमें उन्हें बाबा बालक नाथ सेवा समिति और अप्रवासी भारतीय राणा कुलथमिया का भी सहयोग मिलता है। इस दौरान मुख्य अतिथियों एवं गणमान्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। लायन सुशील शर्मा ने मंच संचालन बाखूबी किया। इस अवसर पर लायंस क्लब फगवाड़ा प्राईड के सचिव लायन संजीव लांबा, कैशियर लायन सतविन्द्र सिंह भमरा, पी.आर.ओ. लायन वरुण वधवा के अलावा लायन आशु करवल, लायन पंकज चड्ढा, लायन विपन शर्मा, लायन शाम अरोड़ा, लायन विनय कुमार बिट्टू, लायन करण अग्रवाल, लायन जतिन्द्र सहदेव, लायन निखिल वधवा, लायन सुरजीत सिंह कंग, वासुदेव गुप्ता, समाज सेवक सतीश बग्गा, अमरजीत सिंह बघाना, नंद सोनी, अनूप दुग्गल,सौरव गोयल,रवि कुमार, रमेश शिंगारी आदि उपस्थित थे।