Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/12 मार्च।चंडीगढ़ के मेयर श्री सौरभ जोशी आज कृष्णा मार्केट, सेक्टर-41 पहुंचे, जहाँ श्री ओम प्रकाश जी, श्री रामपाल जी एवं मार्केट एसोसिएशन की टीम ने उनका स्वागत किया और बाजार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। मेयर ने व्यापारियों के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मार्केट से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ के व्यापारी शहर की आर्थिक गतिविधियों की रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, बेहतर सुविधाओं की व्यवस्था और बाजारों के विकास के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। मेयर जोशी ने कहा, “जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और मौके पर समाधान के लिए पहल करना ही सच्चे जनप्रतिनिधि का धर्म है। मेरी प्राथमिकता हमेशा यही रहेगी कि चंडीगढ़ के हर वर्ग—चाहे वह व्यापारी हो, कर्मचारी हो या आम नागरिक—की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाए।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि कृष्णा मार्केट के व्यापारियों की जायज़ मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बाजार की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।