Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/ 12 मार्च।पंजाबी मूल के सिख व्यक्ति ने कनाडा में फर्जी एडवोकेट बनकर लोगों को वीजा लगवाने के नाम पर ठग लिया। केस दर्ज होने के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। अब कनाडा के ओंटारियो की किचनर पुलिस उसे ढूंढ रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय हरशरण आहलूवालिया के रूप में पर हुई है। वह पंजाबी मूल का है, लेकिन उसके पास कनाडियन पासपोर्ट है। हरशरण ने किचनर एरिया में 3 लोगों से वीजा लगवाने का वादा किया। इसके लिए उनसे 5-5 हजार कनाडियन डॉलर लिए और गायब हो गया। दफ्तर में न मिलने पर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने बताए गए एड्रेस पर उसे कई बार ढूंढा। न मिलने के बाद उसे कनाडा के वॉन्टेड क्रिमिनल की लिस्ट में डाल दिया है। पुलिस ने सर्कुलर जारी करते हुए आरोपी का फोटो जारी किया है। पुलिस ने कहा कि जिसे भी यह व्यक्ति मिले वह कनाडा पुलिस को सूचित करे। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। कनाडा पुलिस ने आरोपी के बारे में अहम बातें बताई किचनर पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय आरोपी हरशरण आहलूवालिया ने खुद को प्रोफेशनल इमिग्रेशन वकील बताकर लोगों को वर्क वीजा दिलाने का झांसा दिया। उसने मई 2024 से जुलाई 2025 के बीच पीड़ितों से लीगल फीस और प्रोसेसिंग चार्जेस के नाम पर 5-5 हजार डॉलर रकम वसूली, जबकि वह कोई रजिस्टर्ड वकील नहीं है। किचनर पुलिस ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने सरकारी पोर्टल पर वीजा का कोई भी आवेदन नहीं किया था। वॉटरलू रीजनल पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी पहचान बताने के 3-3 मामले दर्ज कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने आरोपी का फोटो जारी कर दिया है ताकि ठगी का शिकार बाकी लोग भी इसे पहचान सकें। पुलिस ने कनाडा के लोगों से अपील की है कि अगर कोई और भी आहलूवालिया के झांसे में आया है, तो वह तुरंत पुलिस के नंबर पर संपर्क करे। पुलिस ने शिकायतर्ताओं की पहचान न बताते हुए कहा कि उनके पास मुख्य शिकायतकर्ता ने बताया कि आहलूवालिया ने खुद को प्रोफेशनल वकील बताया था। पीड़ित ने बताया कि उसने वर्क वीजा की प्रक्रिया के लिए मई 2024 से ही पैसे देने शुरू कर दिए थे।वह लगभग पांच हज़ार डॉलर दे चूका था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, एक साल से ज्यादा समय बीतने पर भी लीगल फीस और प्रोसेसिंग चार्जेस देने के बाद भी वीजा का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसे शक हुआ। अपने तौर पर जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने सरकारी पोर्टल पर कोई भी आवेदन दर्ज ही नहीं किया था।